आम आदमी पार्टी हुई सरायकेला में मजबूत…..सावित्री मार्डी के साथ 100 से ज्यादा समर्थकों ने “आप” किया ज्वाइन…

सरायकेला। झारखंड में इस बार आम आदमी पार्टी भी अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्य में लगातार संगठन का विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में सरायकेला में भी आप पार्टी अपनी जमीन को मजबूत कर रही है। रविवार को राजनगर के श्याम सुंदरपुर गांव में आम आदमी पार्टी की सांगठनिक बैठक हुई। बैठक में जिले की जुझारू महिला नेत्री सावित्री मार्डी के नेतृत्व में 100 से ज्यादा समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजनगर प्रखंड के जनकल्याण भवन में आयोजित हुई इस बैठक में काफी संख्या में सहिया और सेविकाएं भी मौजूद रही। इस दौरान कोल्हान प्रभारी मनीष कुमार डेनियल, पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह, सावित्री मार्डी, हरभजन सिंह, अमनदीप सिंह, निशांत सिह व सुखविंदर सिंह ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र मार्डी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सावित्री मार्डी ने ग्रामवासियों को स्थानीय भाषा में केजरीवाल सरकार के बढ़िया कामों की जानकारी दी तथा सभी लोगों को विधिवत पार्टी में शामिल कराया। सावित्री मार्डी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही देश की इकलौती पार्टी है, जो ईमानदारी के साथ-साथ जनहित के मुद्दे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक पार्टियां सिर्फ सांप्रदायिकता की राजनीति करती है, सभी नेता अपनी झोली में भरने लगे हैं, ऐसे में प्रदेश को एक ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। ग्रामीणों में आम आदमी पार्टी को लेकर काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखी। आम आदमी पार्टी के प्रति ग्रामीणों के सहयोग को देखते हुए, आम आदमी पार्टी भी काफी उत्साहित दिखी। मनीष कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि राजनगर प्रखंड में शीघ्र ही एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close