हादसा : संत थॉमस हॉस्टल बिल्डिंग से गिरकर बच्ची घायल, हालत गंभीर

धनबाद : जिला के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित संत थॉमस हॉस्टल बिल्डिंग से गिरकर एक बच्ची जख्मी हो गई है। छात्रावास में एक 4 साल की बच्ची सेकंड फ्लोर से नीचे गिर गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे SNMMCH अस्पताल ले गए। बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे शहर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।

संत थॉमस के अकाउंटेंट प्रदीप कुमार मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 4 साल की निवेदिता हॉस्टल की वार्डन की बेटी है। वार्डन अपनी दो बेटियों के साथ हॉस्टल में ही दूसरी मंजिल पर रहती है। निवेदिता अपनी मां के साथ सोई हुई थी। नींद से जागने के बाद वार्डन ने देखा कि निवेदिता बस्तर पर नहीं है। जिसके बाद ऊपर से झांककर कर देखी तो नीचे उसकी बेटी पड़ी मिली। इस मामले की सूचना हॉस्टल के अन्य लोगों को दी गई। हॉस्टल के अकाउंट के द्वारा उसे SNMMCH लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संत थॉमस हॉस्टल में हादसे के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लेकिन बच्चे गिरी कैसे! यह जांच का विषय है। हॉस्टल प्रबंधन की ओर से अब तक बच्चे की गिरने की बात बताई गई है। बच्ची की परिजन के तरफ से अभी तक घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रबंधन के मुताबिक जख्मी बच्ची के पिता बाहर रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close