दो DEO पर एक्शन: समीक्षा बैठक में जिलों के खराब परफार्मेंस पर बिफरे एसीएस, दो डीईओ सहित कई अफसरों के वेतन रोकने का आदेश

पटना। अपर मुख्य सचिव केके पाठक के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप मचा है। वो लगातार इंस्पेक्शन भी कर रहे हैं और लापरवाही पर एक्शन भी ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को देखने को मिला, जब उन्होंने दो जिलों के डीईओ समेत अन्य अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया। जिला में शिक्षा विभाग की गतिविधियां परिणाममूलक नहीं होने को लेकर ये एक्शन दिया गया है।

दरअसल विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में जिलों में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों, योजनाओं और स्कूलों में शैक्षिक परफार्मेंस को लेकर चर्चा की गयी। इसी दौरान सीतामढ़ी और शिवहर जिला का परफार्मेंस अपर शिक्षा सचिव ने काफी खराब पाया। इस पर बैठक में भी एसीएस ने नाराजगी जतायी थी। गुरूवार को लापरवाही के कारण सीतामढ़ी और शिवहर जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारियों यानी डीईओ समेत सभी डीपीओ और पीओ का वेतन बंद कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों जिलों द्वारा उपलब्धि पर प्रस्तुतीकरण भी ठीक से तैयार नहीं किया गया था। स्कूलों के निरीक्षण आदि कार्यों में भी प्रदर्शन बेहतर नहीं था। इसको देखते हुए तत्काल वेतन बंद करने का निर्देश जारी हुई था। माना जा रहा है कि विभाग की तरफ से आने वाले दिनों और भी सख्ती नजर आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close