JPSC Scam: CID की बड़ी कार्रवाई के बाद 9 भर्ती परीक्षाएं स्थगित, डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर समेत 5 गिरफ्तार, जानिये कौन-कौन सी परीक्षा हुई रद्द

JPSC Scam: 9 recruitment exams postponed following major CID action; 5 arrested, including the Deputy Exam Controller—find out which exams were cancelled.

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच तेज होने के साथ ही आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित नौ भर्ती परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। दूसरी ओर, मामले की जांच कर रही सीआईडी (CID) ने कार्रवाई करते हुए जेपीएससी की डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TDPL के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CID की छापेमारी के बाद हुई गिरफ्तारी

जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर श्वेता गुप्ता के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। इसके बाद श्वेता गुप्ता समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JPSC ने 9 परीक्षाएं अगले आदेश तक टालीं

परीक्षा प्रक्रिया को लेकर बढ़ते विवाद और जांच के बीच जेपीएससी ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर नौ भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की। आयोग ने इसे “अपरिहार्य कारण” बताया है। इन परीक्षाओं के माध्यम से कुल 502 पदों पर भर्ती होनी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थगित की गई प्रमुख परीक्षाएं

परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि पद

संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 25-27 जुलाई 2026 103

संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 (बैकलॉग) 1-3 अगस्त 2026 8

संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (बैकलॉग) 8-10 अगस्त 2026 45

सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा 6-7 सितंबर 2026 138

सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) 8-12 सितंबर 2026 26

कारखाना निरीक्षक परीक्षा 11-12 सितंबर 2026 14

प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा 19-20 सितंबर 2026 30

सहायक लोक अभियोजक (नियमित) 25-29 सितंबर 2026 134

वाष्पित्र निरीक्षक परीक्षा 26-27 सितंबर 2026 5

 

प्रारंभिक परीक्षा भी हो सकती है रद्द

सूत्रों के अनुसार, सबसे अधिक विवाद 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर है। इस परीक्षा की एक कथित ओएमआर शीट वायरल होने के बाद परिणाम पर सवाल उठे हैं। जांच में जिन परीक्षाओं का आयोजन विवादित एजेंसी TDPL और तत्कालीन प्रभारी परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के कार्यकाल में हुआ, उन्हें भी रद्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी आयोग की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय जारी नहीं किया गया है।

 

अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद बढ़ा विवाद

जेपीएससी अध्यक्ष एल. खियांग्ते के इस्तीफे और सीआईडी जांच के बाद आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल और गहरे हो गए हैं। इसी पृष्ठभूमि में आयोग ने परीक्षा कैलेंडर में शामिल शेष परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close