सीमा हैदर के बाद अब सानिया पहुंच गयी सरहद पार कर भारत, साथ में लेकर आयी अपना बेटा, लेकिन भारत में मिला प्यार में धोखा… पढ़िये पूरा मामला

नोएडा। सीमा हैदर और अंजू के बाद अब एक और महिला प्यार के चक्कर में सरहद लांघकर भारत आ गयी है। हालांकि भारत पहुंचने पर उसे प्यार में धोखा मिला। महिला का नाम सानिया अख्तर बताया जा रहा है, जो एक साल के बच्चे के साथ भारत आयी है, लेकिन यहां उसे पति ने अपनाने से इंकार कर दिया। महिला के मुताबिक उसका सौरभ कांत तिवारी नाम के युवक के साथ प्यार हुआ था।

दोनों ने तीन साल पहले शादी की और फिर उससे एक साल का बच्चा भी लुआ। सानिया अब अपने बेटे को लेकर उसके पिता के पास नोएडा आई है. यहां आने के बाद उसे पता चला कि सौरभ ने दूसरी शादी कर ली है। सानिया वीजा लेकर बांग्लादेश से भारत आयी है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। सानिया का कहना है कि उसका पति सौरभ उसे साथ नहीं रखना चाहता है और वो अपने पति को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में अब नोएडा पुलिस जांच कर रही है। सानिया सोमवार को बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई. महिला ने बताया कि सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। पुलिस को बताया कि उसका नाम सानिया अख्तर है. वो भारत सौरभ अपने पति के पास रहने आई है पर पति उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है. इस मामले में उसकी मदद की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close