खूंटी के बाद रांची में ग्राम प्रधान की हत्या : डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, घर के ही पास मिला शव

रांची । झारखंड में एक बार फिर किसी जनप्रतिनिधि को निशाना बनाया है। खूंटी के ग्राम प्रधान की हत्या के बाद अब रांची के तमाड़ में ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव की है। यहां अपराधियों ने डंडे से बड़ी बेरहमी से ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर पानी टंकी के पास से बरामद हुआ है। ग्राम प्रधान अशोक सिंह की हत्या से इलाके के लोग सकते मे हैं, तो वहीं अब तक हत्या की वजहों और हत्या मे कौन लोग शामिल हैं, इसकी कोई ठोस तरीके से सामने नहीं आ पाई है। पुलिस जॉच में जुटी हुई हैं।

घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक सिंह मुंडा के पास बुधवार की शाम लगभग 7:00 बजे किसी का फोन आया था और वह फोन पर बात करते हुए घर से निकल गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके बेटे त्रिलोचन मुंडा ने अपने पिता को फोन किया। लेकिन कई बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तो त्रिलोचन मुंडा अपने चाचा सत्यनारायण मुंडा के साथ पिता की खोज में निकल गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे तो देखा कि बीच सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया।

प्रारंभिक अनुसंधान में पुलिस ने घटनास्थल से शव के पास एक बांस का डंडा भी बरामद किया है जो खून से सना हुआ है। परिजनों के अनुसार, ग्राम प्रधान की किसी से दुश्मनी नहीं थी और गांव वाले के साथ अच्छे संबंध थे। इससे पहले भी 23 अक्टूबर को खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के रबूआ बीरडीह के ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसके 3 दिन बाद ही तमाड़ में फिर से ग्राम प्रधान की हत्या से सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close