विद्यालय और छात्र से समन्वय स्थापित करने के साथ साथ शिक्षकों के हित की भी रक्षा करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ…समिति के पुनर्गठन कार्यक्रम में बोले अध्यक्ष

गिरिडीह । झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गिरिडीह के जिला कार्यकारिणी का अंतरिम समिति का पुनर्गठन से संबंधित आयोजन सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और पर्यवेक्षण संघ के वरीय संयोजक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने की।
पुनर्गठन कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि सुशील कुमार ने कहा की माध्यमिक शिक्षकों का अस्तित्व आज खतरे में है आप को एकजुट होकर इसके लिए लड़ने की आवश्यकता होगी और नहीं तो सरकार की नीति और दूसरे संघों के क्रियाकलाप का विपरीत प्रभाव आपके सेहत पर पड़ने वाला है।
अध्यक्षता कर रहे श्री सिंह ने कहा वर्तमान परिदृश्य में विद्यालय और छात्र से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ शिक्षकों के हित के लिए भी आपको एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा अन्यथा सरकार की नीति माध्यमिक शिक्षकों के अधिकार और स्वाभिमान को बर्बाद करने पर तुली हुई है

जिले के विभिन्न पर सभी प्रखंडों से जिला प्रतिनिधि के रूप में दो-दो साथियों का चयन करते हुए उन्हें प्रखंड में संघ को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई।
बतौर संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद उपाध्यक्ष, शमा परवीन, खूब लाल पंडित, नारायण प्रसाद, दीपक राय, सचिव मोहम्मद अख्तर अंसारी, संयुक्त सचिव उप्पल एशियन है।रेंज तपस्या कुमारी गुरु गोविंद हसदा अब्दुल खालिद कोषाध्यक्ष मिथुन राज सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद दांगी संयुक्त संगठन मंत्री उमेश कुमार चौधरी रेखा कुमारी महेंद्र कुमार प्रवक्ता मनोज रजक और मीडिया प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार राय को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।












