Aaj Ka Rashifal: मेष राशिवाले आज विवाद से बचें, सिंह और कर्क राशिवालों का दिन रहेगा अच्छा, देखिये आज आपका दिन कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal: 17 जून 2023 शनिवार का दिन आपके लिए कितना महत्वपूर्ण होगा और आपको कितना फायदा होगा। साथ ही आपके सितारे आपका कितना साथ देंगे और आपका क्या कुछ मिलेगा ये जानेंगे राशिफल से।

मेष राशिफल
आज कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार करेंगे। किसी से वैचारिक संघर्ष टाल सकेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने दिक्कत होगी। वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका रहेगी, सतर्क रहें। मित्रों से लाभ होगा। नकारात्मक विचार आएंगे। किसी काम में ज्यादा धन खर्च होगा। खान-पान को नियंत्रित रखना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल
आज संभलकर रहें। जोखिम वाले कार्य आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। किसी मित्र के साथ पार्टी आयोजन कर सकेंगे। अपने कौशल को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन को लेकर खर्च होगा। आमदनी स्थिर रहेगी। सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन का तनाव कम होगा।

मिथुन राशिफल
आज किसी के साथ बहस हो सकती है। तनाव पैदा कर सकते हैं। सगे- संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना की आशंका है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आपके सम्मान को हानि पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता है। गैरजरूरी खर्च बढ़ेगा। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। अपना दिमाग शांत रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
कारोबार से जुड़े नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आमदनी के स्रोत बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। आत्मसंतोष रहेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। यात्रा तथा वैवाहिक योग हैं। दंपत्तियों के साथ अच्छी घटना होगी।पारिवारिक लोगों की मदद करेंगे।

सिंह राशिफल
जॉब के क्षेत्र में लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आप प्रभुत्व और प्रभाव जमाएंगे। आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम आसानी से पूरा होगा। भद्र पुरुषों से मुलाकात होगी। प्रमोशन की संभावना रहेगी। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशिफल
आज का दिन शांति से गुजारेंगे। धर्म ग्रंथों का अध्ययन करेंगे। तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। मित्रों से लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक रूप स्वस्थ रहेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है।

तुला राशिफल

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशिफल

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। प्रमाद न करें। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल
जीवनसाथी से असहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। धनहानि हो सकती है। विवाद से बचें। झंझटों से दूर रहें। आय में निश्चितता रहेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

मकर राशिफल

घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कुंभ राशिफल

रोजगार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।

मीन राशिफल
: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्ये प्रभावित हो सकता है। थकान रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

Related Articles

close