आर्मी जवान की मौत….दिल्ली किया गया था रेफर, चार महीने पहले ही हुई थी शादी…

खगड़िया। आर्मी के जवान चंदन कुमार की मौत हो गयी। बिहार के खगड़िया के रहने वाले आर्मी के जवान चंदन कुमार की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आर्मी जवान चंदन की मौत हो गयी। आज चंदन का शव उनके पैतृक इलाके में पहुंच सकता है। निधन की खबर से चंदन से घर से लेकर ससुराल तक मातम पसर गया है. काफी मिलनसार स्वभाव के चंदन की अचानक मौत से पैतृक गांव सहित आसपास के इलाके के लोग सदमे में हैं.

चंदन की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद वो ड्यूटी पर लौटा था। जहां, उसकी तबीयत बिगड़ गयी, उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा निवासी राम बहादुर यादव के पुत्र आर्मी जवान चंदन कुमार की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई है. बताते चलें कि चंदन कुमार ड्यूटी पर रहते ही गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. लेकिन देर रात्रि दिल्ली में उनकी मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close