50 लाख घूस देते गिरफ्तार : विजिलेंस टीम को ही पूर्व मंत्री दे रहे थे घूस….1 करोड़ की रिश्वत में से 50 लाख देते हुए गिरफ्तार… 3 दिन की रिमांड पर भेजे गये

चंडीगढ़ 16 अक्टूबर 2022। IPS अफसर को 50 लाख घूस देते पूर्व मंत्री को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने विजिलेंस के AIG को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 1 करोड़ रूपये घूस की पेशकश की थी। उसी 1 करोड़ में से 50 लाख रूपये देने के लिए पूर्व मंत्री चंडीगढ़ आये थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली थी।

विजिलेंस के एक सहायक महानिरीक्षक को 50 लाख रूपये की रिश्वत देने का आरोप है। विजिलेंस चीफ डायरेक्टर वरिंदर कुमार के मुताबिक पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR 15 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की थी कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए घूस देने की पेशकश की थी। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा था कि 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की एक टीम होशियारपुर स्थित उनके घर पहुंची। जहां लगभग ढाई घंटे तक घर की तलाशी ली। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की बात बताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नाजायज ही तंग कर रही है। गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मोहाली कोर्ट मं पेश किया गया। जहां उन्हें 3 दिन के विजीलेंस रिमांड पर भेज दिया गया है। 19 अक्टूबर को दोबारा उन्हें पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close