सुषमा बड़ाइक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार हम पार्टी का प्रवक्ता रांची लाया गया, साले के साथ मिलकर रची थी साजिश

रांची। सुषमा बड़ाईक को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान को लेकर झारखंड पुलिस रांची पहुंची। दानिश रिजवान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दानिश पर ही सुषमा बड़ाइक पर फायरिंग कराने का आरोप है. बिहार पुलिस ने दानिश को आरा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दानिश रिजवान ही रांची के अरगोड़ा की रहने वाली महिला सुषमा बड़ाइक पर हमले का मास्टर माइंड है। पहल ही दो शूटर भी रांची पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार हत्या की साजिश रचने में दानिश रिजवान, फरहान और सोनू के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की कई टीम अभी भी छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार शूटरों में फरहान और सोनू शामिल है। फरहान दानिश रिजवान का सगा साला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि फरहान ने ही सुषमा को गोली मारी थी। दानिश रिजवान पर सुषमा ने शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद दानिश पर एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि सुषमा दानिश पर लगातार डीएनए टेस्ट करवाने का दबाब डाल रही थी। जिसके बाद ही ये पूरा साजिश रचा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में पता चला है कि रिजवान के साले फरहान ने यह तय किया था कि सुषमा को गोली वही मारेगा। इस मामले में पहले से उसने रेकी कर रखी थी। पहले से ही उसने तय कर दिया था कि 13 दिसंबर को वो सुषमा को गोली मारेगा, इसके लिए अरगोड़ा चौक और सहजानंद चौक के बीच का रास्ता चुना गया था। प्लानिंग के मुताबिक सुषमा के घर से निकलते ही उसका पीछा करने लगे और डॉक्टर जितेंद्र सिंह के क्लिनिक के पास उस पर फायरिंग कर दी। इस हमले में सुषमा को दो गोलियां लगी, लेकिन उसकी जान बच गयी। वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए।

Related Articles

close