SBI पेंशनर्स एसोसिएशन के हेल्थ चेकअप कैंप में स्वास्थ्य जांच और उपचार कराने पहुंचे…

जमशेदपुर स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, जमशेदपुर द्वारा स्टेट बैंक, जमशेदपुर शाखा परिसर में “हेल्थ चेकअप कैंप” का आयोजन किया गया। इस शिविर में ब्रह्मानन्द नारायणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, तमोलिया के चिकित्सक एवं पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक उपस्थित थे।

इस शिविर में “सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं मूत्र संबंधी समस्याओं” की जांच की गई। पूर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टरों ने मोतियाबिंद और ग्लूकोमा से संबंधित आंखों की समस्याओं की जांच की।

इस शिविर में 40 से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। चमक सेनगुप्ता, सचिव, एसबीआईपीए, समरेंद्र सरकार, शूभ्रल रॉय, प्रबीर दत्ता, एन सी माटालिया, महेन्द्र महातो, अनिर्बान बोस, ए,जी,एम (एफ एच पी एल), आसिफ अंसारी, नीलमोनी बोस ने शिविर को सफल बनाने में बहुत योगदान दिया है।






















