ASI-चौकीदार में बीच बीच सड़क पर लत्तम-जुत्तम… सोशल मीडिया में Video हुआ Viral, एसपी ने जारी किया दोनों को शो कॉज

आरा। चौकीदार और ASI के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भोजपुर में सरे बाजार हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस विभाग के अफसर भी एक्शन में हैं। वायरल वीडियो गड़हनी थाना के गड़हनी बाजार स्थित एक चाय दुकान के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो तीन फरवरी का है। फिलहाल दोनों को नोटिस जारी किया गया है।

इधर वायरल वीडियो में देखा जा रहा कि शाम के समय गड़हनी थाना का एक चौकीदार एवं एएसआई सड़क किनारे दुकान के पास एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर मारपीट कर रहे हैं।वीडियो में नजर आ रहा है कि चौकीदार सिविल में मौजूद एएसआई बालेश्वर का कॉलर पकड़ा है। इसके बाद एएसआई भी मुक्का से चौकीदार पंकज पर वार कर रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद भीड़ तमाशा देखती नजर आ रही है। मौजूद लोग बोलकर समझाते भी नजर आ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान चौकीदार एक हाथ से एएसआई का कॉलर पकड़कर किसी को मोबाइल पर कॉल करते भी दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक एएसआई के खिलाफ पहले भी निलंबन की कार्रवाई हुई थी, अब फिर से उसकी शिकायत मिली है। एसपी ने इसम मले में दोनों से जवाब मांगा है, जवाब आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close