Asia Cup Final: पाकिस्तानी पत्रकार का सवाल बना गुस्से का ज्वालामुखी… सूर्या ने दिया ऐसा करारा जवाब कि पूरे हॉल में छा गया सन्नाटा…
भारत की 9वीं एशिया कप जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार के भड़काऊ सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दुबई। Asia Cup Final: एशिया कप 2025 का समापन टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया का बादशाह बनने का गौरव हासिल किया। लेकिन मैच जितना रोमांचक था, उतना ही सनसनीखेज मोड़ फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखने को मिला।
कप्तान सूर्यकुमार यादव और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अभिषेक शर्मा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुँचे, तभी एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ऐसा सवाल दाग दिया जिसने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। पत्रकार ने आरोप लगाया कि भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से लेकर फोटो सेशन तक से किनारा किया और क्रिकेट में राजनीति घुसा दी।
यह सवाल सुनकर कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया। लेकिन तभी सूर्या मुस्कुराए और तंज कसते हुए बोले –
“क्या आप नाराज़ हैं?”
इसके बाद उन्होंने और चुभता हुआ जवाब दिया –
“आपने एक साथ इतनी बातें पूछ लीं कि मुझे आपका सवाल ही समझ नहीं आया।”
Pakistani reporter crying in press conference. This is what we wanted 🤣🤣👇#AsiaCupFinal pic.twitter.com/J7VQXv7U6n
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 28, 2025
सूर्या का यह जवाब इतना करारा था कि पूरा प्रेस हॉल ठहाकों से गूंज उठा और पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई।
Asia Cup Final:भारत का शान
हालाँकि टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव का व्यक्तिगत प्रदर्शन औसत रहा और उन्होंने सिर्फ़ 60 रन बनाए, लेकिन उनकी कप्तानी ने टीम इंडिया को अजेय बनाए रखा। भारत ने नवरात्रि के दौरान एशिया कप 2025 का ताज जीतकर पूरे देश को जश्न में डुबो दिया।








