झारखंड की बेटी ने रचा इतिहास : किरण बारला ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता मेडल, CM सहित कई मंत्रियों ने दी बधाई

रांची: कुवैत में चल रहे चौथे एशियन अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार की रात झारखंड की बेटी आशा किरण बारला ने 800 मीटर दौड़ में देश को गोल्डन मेडल दिया। आशा ने 800 मीटर की दूरी 2:06:79 मिनट में पूरी की। दूसरे स्थान पर श्रीलंका की कसूमी निर्मली और तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया की नरूल अलपास रही। आशा किरण बारला गुमला जिले के कामडरा की रहने वाली है। उनके पिता नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर में शौचालय तक नहीं है। काफी संघर्ष कर उन्होंने यह मुकाम पाया है।

आशा ने चीन की खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

आशा ने अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियन में 800 मीटर रेस का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2015 में हांगकांग में आयोजित एशियन अंडर-18 एथलेटिक चैंपियनशिप में चीन की राव झिन्यू ने 2:09:03 मिनट में इस रेस का रिकॉर्ड बनाया था। आशा ने 3 सेकेंड से रिकॉर्ड में सुधार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने दी शुभकामना

Related Articles

close