आधी रात खाया तरबूज… सुबह तक खत्म हो गया पूरा परिवार, फूड पॉइजनिंग या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


मुंबई। गर्मी में राहत देने वाला फल अगर मौत की वजह बन जाए, तो यह किसी खौफनाक घटना से कम नहीं। मुंबई के पायधुनी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात में पहले खाना खाया और उसके बाद तरबूज खाया था। इसके कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते पूरा परिवार खत्म हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकडिया (40), नसरीन डोकडिया (35), आयशा (16) और जैनब (13) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल की रात परिवार ने अपने रिश्तेदारों के साथ करीब 10:30 बजे खाना खाया था, जिसमें बिरयानी शामिल थी। इसके बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए।

लेकिन असली घटना देर रात 1 से 1:30 बजे के बीच हुई, जब परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया। सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच सभी को अचानक उल्टी और दस्त शुरू हो गए, जिससे हालत तेजी से बिगड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से पहले परिवार के एक सदस्य ने खुद पुलिस को बयान दिया, जिसमें उन्होंने खाने और तरबूज का जिक्र किया। इसके बाद सभी को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया और फिर JJ Hospital रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम और पैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है—क्या तरबूज ही मौत की वजह बना, या फिर इसके पीछे कोई और कारण है? फिलहाल, पूरा सच सामने आने का इंतजार है, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में डर जरूर पैदा कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close