पुलिस टीम पर हमला: छापा मारने जा रही पुलिस टीम पर हमला, SI शशि कपूर की हालत गंभीर… स्कार्पियो लूट रहे बदमाशों को रोकने के लिए….

जमशेदपुर: चोरी के एक मामले में रेड करने जा रही कदमा पुलिस पर सोनारी थाना क्षेत्र के मौनी बाबा मंदिर के पास शुक्रवार देर रात हमला हुआ। इसमें कदमा थाना के एसआई शशि कपूर घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट आई है। एसआई के सिर पर ईंट से हमला किया गया है। कदमा के कामधेंनु अपार्टमेंट में रहने वाले उदय मोहन लाला और भाटिया बस्ती रिवर व्यू कॉलोनी निवासी सुब्रत माइती के घर से मोबाइल समेत अन्य सामानों की चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

घायल एसआई..

इनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस सोनारी जा रही थी। इसी बीच मौनी बाबा मंदिर के पास पल्सर और स्कूटी पर सवार कुछ युवक स्कॉर्पियो सवार लोगों के साथ लूटपाट कर रहे थे। पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। मौके पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि अन्य फरार हो गए। उनके पास से पुलिस ने लूट के 11 मोबाइल, एक कैमरा, एक स्कूटी और एक लैपटॉप जब्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कदमा पुलिस पर हमले के मामले में सोनारी थाने में अलग केस दर्ज करने की तैयारी है। बाद में पता चला कि पुलिस पर हमला करने वाले बदमाश चोरी की वारदात में भी शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने चोरी के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुल सात गिरफ्तार बदमाशों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close