सावधान ! डाइजीन सिरप को अगर एसिडिटी में पीते हैं, तो हो जाएं सतर्क, DCGI ने जारी किया अलर्ट, जानिये क्या है चेतावनी

नयी दिल्ली। अगर आप एसडिटी-गैस, पेट में जलन या पेट दर्द जैसी कंडीशन में बिना सोचे डाइजीन जेल सिरप पी जाते हैं तो सावधान हो जाईये। ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की तरफ से डाइजीन जेल सिरप के खिलाफ डॉक्टर्स को एक एडवाइजरी अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के जरिए डाइजीन जेल के इस्तेमाल पर रोक लगाने और सिरप बनाने वाली कंपनी को बाजार में उपलब्ध दवा को वापस लेने का निर्देश दिया गया है

कुछ लोगों ने डाइजीन जैल के बारे में शिकायत की थी, जिसके बाद DCGI ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों ने कहा था कि जब उन्होंने अगस्त की शुरुआत में सीरप को खरीदा था तो बोतल में मौजूद तरल पदार्थ सफेद हो गया था। इसके साथ ही इसका स्वाद कड़वा था और इसमें तीखी गंध भी मौजूद थी। आमतौर पर यह सिरप मीठे स्वाद के साथ गुलाबी रंग का होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया की ओर से डॉक्टर्स ने कहा गया है कि वे अपने मरीजों को इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल न करने की सलाह दें और अगर कोई रिएक्शन इसकी वजह से हो रहा है तो उसको रिपोर्ट करने के लिए कहें. अगर डॉक्टर्स को कोई संदिग्ध केस मिलता है तो उसकी जानकारी तुरंत दें।

वहीं ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया की ओर से मरीजों के लिए कहा गया कि वह इस कंपनी की उस डाइजीन सिरप का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें, जिसको गोवा फैसिलिटी में तैयार किया गया हो। वहीं डीसीजीआई ने होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटरों से कहा है कि जो भी प्रोडक्ट गोवा की कंपनी से बनकर आया है, उसे तुरंत वापस कर दें। किसी भी मरीज को ऐसा प्रोडक्ट नहीं बेचा जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, अमेरिका की दवा कंपनी एबॉट ने स्वेच्छा से बाजार से डाइजीन जेल सिरप के कई बैच को वापस मंगवा लिया है। इन सभी बैचों का उत्पादन कंपनी की गोवा इकाई में हुआ था। एबॉट ने यह बड़ा कदम ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा एक अलर्ट जारी करने के बाद उठाया है। इसके साथ ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने कहा है कि सिरप का इस्तेमाल करने से प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं।

कंपनी ने क्या कहा?
एबॉट इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि वह सभी ग्राहकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा है कि वह मामले की जांच करने और सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए DCGI के साथ काम कर रही है। कंपनी ने पहले मिंट के एक और ऑरेंज फ्लेवर के 4 बैच को वापस मंगवाया था, लेकिन बाद में मिंट, ऑरेंज और मिक्स्ड फ्रूट फ्लेवर के सभी बैचों को वापस मंगवा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डाइजीन को एसिडिटी और इसके लक्षणों जैसे कि सीने में जलन, पेट में दर्द और गैस से राहत देने के लिए जाना जाता है। इसे गैस्ट्राइटिस (पेट की परत की सूजन) और एसिड रिफ्लक्स (ऐसी स्थिति जहां पेट का एसिड वापस भोजन नली में प्रवाहित होता है) का उपचार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। डाइजीन में पेट के एसिड को बेअसर करने के लिए मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड जैसे बुनियादी रासायिनक यौगिक मौजूद होते हैं।

Related Articles

close