अवार्ड ब्रेकिंग : रांची के सिटी SP शुभांशु जैन व इंस्पेक्टर प्रमोद सिन्हा को होम मिनिस्टर मेडल, बेहतरीन इन्वेस्टिगेशन के लिए मिलेगा पदक

रांची: झारखंड के दो पुलिस पदाधिकारियों को होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सलेंस इन इन्वेस्टिगेशन के लिए चुना गया है. हर साल 12 अगस्त को इस पुरस्कार की घोषणा की जाती है. स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को यह मेडल प्रदान किया जाता है। इनके नाम शुभांशु जैन और प्रमोद कुमार सिन्हा हैं. प्रमोद कुमार सिन्हा इंस्पेक्टर हैं, जबकि शुभांशु जैन राजधानी रांची के सिटी एसपी हैं।

यहां देखें लिस्ट…

गृह मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है. केस के बेहतर अनुसंधान के लिए इस साल 140 पुलिस अफसरों को गृह मंत्री मेडल के लिए चुना गया है. इसमें झारखंड के दो पुलिस अफसर शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close