रक्षाबंधन के अवसर पर आज या कल कब रहेंगे बैंक बंद, जानिए आपके शहर में कब हैं अवकाश

नई दिल्ली : देश के ज्यादातर हिस्से में रक्षाबंधन के त्योहार (Bank Holiday on Raksha Bandhan 2023) को लेकर कंफ्यूजन है. ऐसे में इसे लगभग दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त (Raksha Bandhan 2023) मनाया जा रहा है. अगर आपको अगर बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम निपटाना है तो यह ना बहुत कि आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे. देश के कई शहरों और राज्यों में 30 अगस्त को बैंकों में अवकाश है. वहीं कुछ राज्यों में रक्षाबंधन के मौके पर बैंक 31 अगस्त को बंद हैं. हम आपको बताते हैं कि किन राज्यों में कब-कब बैंकों में छुट्टी है.

30 या 31 अगस्त किस दिन बैंक रहेंगे बंद

रक्षाबंधन (Rakhi 2023) के त्योहार को भाई और बहन के प्यार के रूप में पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसे में देश कई राज्य जैसे गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि में राखी के मौके पर 30 और 31 को बैंक बंद रहेंगे. 30 अगस्त को राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 31 अगस्त 2023 को उत्तराखंड, सिक्किम, असम, केरल और उत्तर प्रदेश में बैंकों में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती और पंग-लहबसोल में बैंक बंद रहेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

30 अगस्त को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की बैंक हॉलीडे के मुतबिक Holiday under Negotiable Instruments Act के तहत राजस्थान के जयपुर और हिमाचल प्रदेश के शिमला में रक्षाबंधन के दिन यानी 30 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बाकी राज्यों में खुलेंगे और सामान्य दिनों की तरह ही काम काज होगा।

31 अगस्त को लखनऊ-कानपुर समेत इन शहरों में बैंक अवकाश

31 अगस्त को भी रक्षा बंधन / श्री नारायण जयंती / गुरु पंग-लहबसोल जैसे त्योहारों के उपलक्ष्य में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे। तिरुवनंतपुरम, लखनऊ, कोच्चि, कानपुर, गंगटोक और देहरादून में 31 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close