स्कूल में बार बाला के ठुमके : शिक्षक दिवस के दिन स्कूल में हुआ अश्लील डांस, घंटों चलता रहा अश्लील डांस, VIDEO वायरल होने पर FIR

सीतामढ़ी। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक दिवस पर शर्मनाक हरकत हुई है। स्कूल में अश्लील डांस का आयोजन किया गया। विद्यालय में शिक्षक की मौजूदगी में जमकर अश्लील गानों पर बार बालाओं ने डांस किया। मामला सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय यमुना बराही का है। इधर डांस का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने जांच के आदेश देय हैं।
आरोप है कि मीडिल स्कूल में शिक्षक और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में जमकर अश्लील गानों पर बार बालाओं ने ठुमके लगाए। करीब 3 घंटे तक विद्यालय में अश्लील गानों पर ठुमके लगते रहे। इधर स्कूल की प्रिंसिपल विमल देवी का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सीतामढ़ी के इस सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि भोजपुरी गानों पर दो लड़कियां ठुमके लगा रही हैं। गांव के कुछ लोग कुर्सी पर खड़े होकर आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे हैं। स्कूल के रूम का गेट भी खुला है, जिसमें बार-बालाएं अपना ड्रेस बदल रही हैं। इस पूरे कारनामे का गांव के ही एक युवक ने वीडियो बना लिया। वीडियो में स्कूल का बोर्ड भी दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक वीडियो 5 सितंबर की रात की है। उन्होंने बताया कि बगल के मोहम्मद फूल के पोते का जन्मदिन था। इसके उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।डीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो को देखने के बाद जांच टीम भेजी गई थी। टीम ने जांच कर रिपोर्ट दे दिया है। रिपोर्ट के आधार पर प्रिंसिपल को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं जांच के भी निर्देश दिये गये हैं।











