राजकीय सम्मान: झारखंड के दिग्गज नेता सह पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन..सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख….

बोकारो । झारखंड के पूर्व मंत्री सह बोकारो के पूर्व विधायक 81 वर्षीय समरेश सिंह का आज गुरुवार सुबह निधन हो गया। सुबह करीब 7:00 बजे उन्होंने बोकारो सेक्टर चार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।

झारखंड की राजनीति के दिग्गज झारखंड सरकार में मंत्री रहे समरेश सिंह को 1 दिन पहले ही रांची स्थित मेदांता अस्पताल से बोकारो उनके घर लाया गया था। मालूम हो कि, समरेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते महीने 12 तारीख को तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें पहले बीजीएच और फिर रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। वहां करीब 16 दिन रहने के बाद 29 नवंबर को ही वे बोकारो लौटे थे। उस समय डॉक्टर और परिजनों ने उनकी हालत पहले से बेहतर बताई थी। लेकिन एक दिन बाद ही उनका निधन हो गया।बोकारो जिले के ही चंदनकियारी प्रखंड लालपुर पंचायत स्थित देवलटांड गांव में समरेस सिंह का पैतृक आवास है। संभावना जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया वहीं से पूरी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close