BPSC प्रारंभिक परीक्षा में बड़ा बदलाव: 200 अंको के होंगे प्रश्न पत्र, निगेटिव मार्किंग भी … जानिए और क्या बदला

पटना । बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी तुक्का मार कर सफल नहीं हो सकेंगे। परीक्षा में अभ्यर्थियों को पूरी जानकारी होने पर ही बेहतर अंक मिलेंगे। अब बीपीएससी के परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। बीपीएससी 68वीं सहित सभी पीटी परीक्षाओं में यह नियम लागू होंगे। इसके तहत अब बीपीएससी की सही वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में 50 प्रश्न स्टार मार्किंग वाले होंगे। यह प्रश्न अन्य प्रश्नों की अपेक्षा थोड़ा कठिन होगा। इन प्रश्नों का सही जवाब देने पर अभ्यर्थियों को दोगुना अंग मिलेगा। गलत जवाब देने वाले अभ्यर्थियों के सभी प्रश्नों के जवाब से मिलने वाले अंक से भी कटौती हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार को आयोग मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि 68 वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा सहित सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्न वाले एग्जाम में यह नियम लागू होंगे। पीटी में 150 प्रश्नों के ही अभ्यर्थियों को जवाब देने होंगे, लेकिन यह परीक्षा 200 अंको के लिए आयोजित की जाएगी। सिलेबस में भी किसी प्रकार के बदलाव नहीं किए गए हैं। बस इसमें से 50 प्रश्न ऐसे होंगे जिसमें स्टार मार्क रहेगा। इसके सही जवाब देने पर अभ्यर्थियों को इसके लिए 2 अंक दिए जाएंगे जवाब देने पर अंक काट लिए जाएंगे इसमें कितना नेगेटिव अंक होगा यह जल्दी अभ्यर्थियों को बता दिया जाएगा।

अब परीक्षा केंद्रों पर ही प्रिंट होंगे प्रश्न

बीपीएससी की लिखित परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र प्रिंट होगा। आयोग से प्रिंट होकर प्रश्नों को परीक्षा केंद्रों पर नहीं भेजा जाएगा। आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने बताया कि 22 और 28 अक्टूबर को होने वाली परियोजना पदाधिकारी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा से ही इसे प्रयोग के लिए लागू किया जा रहा है। इसके तहत प्रिंटर्स के पास से आयोग कई सेटों में प्रश्न सील बंद सॉफ्ट कॉपी तैयार कर मंगवाएगा। परीक्षा के दिन ही चेयरमैन रैंडम रूप से एक सेट संबंधित परीक्षा केंद्र को भेजेंगे। परीक्षा हाल में ही अभ्यर्थियों के सामने प्रश्न प्रिंट होगा और वितरित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों को मिलेगा इसके स्केलिंग विकल्प

परीक्षाओं में प्रश्नों के अधिक कठिन सरल आदि को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से सवाल उठने के बाद आयोग अब आगामी परीक्षाओं में स्केलिंग सिस्टम लागू करने के लिए अभ्यर्थियों से फीडबैक लेगा। इसके तहत 67 वीं मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की समय अभ्यर्थियों से एक राय ली जाएगी। स्केलिंग की चाहत रखने वाले अभ्यर्थियों से पूछा जाएगा कि वह किस पद्धति से इसके स्केलिंग कराना चाहते हैं। इसके लिए आयोग तीन चार विकल्प भी देगा। इसके अतिरिक्त के लिए भी विकल्प रहेगा।

हिंदी अंग्रेजी में उत्तर देने की नहीं रहेगी बाध्यता

बीपीएससी की परीक्षाओं में अभ्यर्यों को हिंदी अंग्रेजी में उत्तर देने की बाध्यता नहीं रहेगी। अभ्यार्थी अपने अनुसार अलग-अलग विषयों में हिंदी अंग्रेजी दोनों में जवाब दे सकेंगे। इसके अतिरिक्त भाषा क विषयों में यह आजादी नहीं लागू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close