मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा में बड़ा घटनाक्रम, 9 नए सांसदों ने ली शपथ… इन बड़े नेताओं की हुई एंट्री

सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ, भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, एनपीपी और मिजोरम के प्रतिनिधि बने राज्यसभा सदस्य।

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। सदन के नवनिर्वाचित 9 सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन नेताओं ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

शपथ लेने वाले सदस्यों में विभिन्न राज्यों और दलों के नेता शामिल हैं। इनमें—

  • गुजरात से भाजपा के मुकेशभाई जे. राठवा
  • कर्नाटक से कांग्रेस के पवन खेड़ा
  • मध्य प्रदेश से भाजपा के महेश केवट
  • मेघालय से नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के जेम्स पांगसांग कोंगकल संगमा
  • मिजोरम से खियांगते ललतलुआगकिमा
  • राजस्थान से भाजपा के सतीश पूनिया
  • पश्चिम बंगाल से भाजपा के प्रकाश चिक बराइक
  • सुष्मिता देव
  • सुखेंदु शेखर राय

शपथ ग्रहण के साथ ही इन सभी सदस्यों ने राज्यसभा में अपना कार्यभार संभाल लिया। मानसून सत्र के पहले दिन हुई इस प्रक्रिया के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी। संसद के इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close