Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत मिले, जानिए कौन थे 1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी

Tripura DGP's Death: Tripura DGP Anurag Dhankhar found dead at police headquarters; here is a look at the senior 1994-batch IPS officer.

DGP Anurag Dhankhad Sucide । पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर आ रही है। सीनियर IPS अफसर अनुराग धनखड़ ने आत्महत्या कर ली है। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार को अगरतला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए। शुरुआती रिपोर्टों में इसे कथित आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

गोली लगने से मौत की जानकारी के साथ-साथ मौत की अलग-अलग वजह बतायी जा रही है। पुलिस की तरफ से अभी इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। पुलिस के मुतबिक अभी मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे और प्रशासनिक तंत्र में शोक और हैरानी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पुलिस मुख्यालय में मिला शव

अधिकारियों के अनुसार अनुराग धनखड़ का शव उनके कार्यालय में मिला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

कौन थे अनुराग धनखड़?

आपको बता दें कि अनुराग धनखड़ 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे और त्रिपुरा कैडर से जुड़े थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। कानून-व्यवस्था, खुफिया तंत्र और जांच एजेंसियों में उनकी कार्यशैली को लेकर उनकी अलग पहचान थी।

 

मई 2025 में बने थे त्रिपुरा के DGP

आईपीएएस अनुराग धनखड़ ने 17 मई 2025 को त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला था। इससे पहले वे राज्य में डीजीपी (इंटेलिजेंस) के पद पर कार्यरत थे। जनवरी 2024 से उनके पास अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार भी था। उनकी नियुक्ति तत्कालीन डीजीपी अमिताभ रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई थी।

 

नीरव मोदी-पीएनबी घोटाले की जांच से मिली राष्ट्रीय पहचान

अनुराग धनखड़ को देशभर में उस समय पहचान मिली जब उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में रहते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के नीरव मोदी बैंक घोटाले की जांच का नेतृत्व किया। यह देश के सबसे चर्चित आर्थिक अपराध मामलों में शामिल रहा है।

 

CBI, CISF और संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी निभाई अहम भूमिका

CBI में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक, उप महानिरीक्षक, संयुक्त निदेशक और अतिरिक्त निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। इसके अलावा वे CISF में महानिरीक्षक (कार्मिक) भी रहे। वर्ष 2003-04 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) के कोसोवो मिशन में भी अपनी सेवाएं दी थीं। साथ ही 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच से जुड़ी विशेष जांच टीम (SIT) में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली थी।

 

मौत की वजह की जांच जारी

फिलहाल अनुराग धनखड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्टों में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close