बड़ी खबर : स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी रद्द, सरकार ने किया आदेश जारी

स्कूल न्यूज : पूरे देश में मुहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा हैं। इसमें देश भर के स्कूल, कॉलेज, दफ्तर आदि में छुट्टी घोषित हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सरकार का आदेश सुर्खियां बनकर उभरी है। आदेश में कहा गया है कि 12वीं तक के स्कूलों में कल शनिवार (29 जुलाई) को होने वाली मोहर्रम की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ ने बरेली समेत प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है. दिल्ली में 29 जुलाई को अयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन सत्र का लाइव प्रसारण हर विद्यालय में कराये जाने के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए पत्र के अनुसार बताया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 29 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के लिए समस्त विद्यालय खोले जाने तथा विद्यालयों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिया है.
स्कूल स्तर तक होगी लाइव स्ट्रीमिंग
महानिदेशक शिक्षा विजय किरन आनंद की तरफ से जारी हुए आदेश में बताया गया है कि पीएम द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का लाइव स्ट्रीमिंग वेबकास्ट के माध्यम से विद्यालय स्तर तक होगा. इसके प्रसारण कराये जाने के लिये भी निर्देशित किया गया है. वहीं उन्होंने इस लेटर में बताया कि उद्घाटन सत्र में विद्यालय स्तर पर शामिल होने वाले सभी लोगों की जानकारी शाम तक शिक्षा मंत्रालय को भेजने की बात कही गई है.
दो दिन स्कूल बंद रहने का था आदेश
इससे पहले यूपी के सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिनों के लिए बंद रहने का आदेश आया था. जिसमें बच्चों से लेकर टीचर्स तक दो दिन की छुट्टी यानि शनिवार और रविवार की मनाने वाले थे. हालांकि अब यह छुट्टी रद कर दी गई है.












