झारखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका…JPSC ने निकाली 52 बैकलॉग पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
Big opportunity for government job in Jharkhand...JPSC has announced recruitment for 52 backlog posts, know when the applications will start.
रांची। Jharkhand JPSC Recruitment 2026 के तहत झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े प्रशासनिक पदों को भरने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा के अंतर्गत कुल 52 बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। यह भर्ती 2023 और 2025 के लंबित पदों को भरने के लिए की जा रही है।
Jharkhand JPSC Recruitment 2026 के तहत बैकलॉग 2025 में कुल 45 पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 36 पद उपसमाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) के हैं। इसके अलावा सहायक निबंधक के 2 पद और झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 के 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल तय की गई है। प्रारंभिक परीक्षा 10 मई 2026 को प्रस्तावित है।
वहीं बैकलॉग 2023 के तहत राज्य कर पदाधिकारी के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 23 मार्च से 9 अप्रैल 2026 तक किए जा सकेंगे और शुल्क 11 अप्रैल तक जमा किया जा सकेगा। इस श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी।
Jharkhand JPSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होंगे। यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। साथ ही इससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने में भी मदद मिलेगी।











