बड़ा ट्रेन हादसा टला: मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस का पहिया टूटा, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी

हाजीपुर। एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस का पहिया टूट गया। टूटे पहिये के बावजूद पवन एक्सप्रेस 15 किलोमीटर तक दौड़ती रही। यात्रियों कुछ अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकी। ट्रेन मुजफ्फपुर-हाजीपुर के बीच स्थित भगवानपुर स्टेशन के आगे घंटों रूकी रही। यात्रियों ने बताया कि उन्हें ट्रेन से काफी देर से आबाज आ रही थी।

ट्रेन जब भगवानपुर स्टेशन पर रुकी, तो यात्री खुद ही ट्रेन की पहियों को देखने लगे। इसी दौरान एस-11 बोगी का एक पहिया टूटा दिखा। पहिया बुरी तरह से टूटा था। वहीं से आवाज आ रही थी। इसी की सूचना देने के लिए गार्ड को जा रहे थे। तभी गाड़ी खुल गई। यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिर यात्रियों ने अपनी सूझबूझ से चेन पुलिंग की और घटना की जानकारी लोको पायलट को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पहिए को ठीक किया। मुजफ्फरपुर से खुलते ही ट्रेन में आवाज आने लगी। गोरौल स्टेशन से गाड़ी आगे बढ़ी तो ट्रेन की स्पीड के साथ आवाज अधिक होने लगी। भगवानपुर स्टेशन पर शाम 5:52 बजे ट्रेन रुकी। उतरकर देखा तो पहिया टूटा दिखा। हालांकि इस दौरान काफी देर यात्री परेशान होते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close