गुरुजी ने गजब कर डाला: तीन महीने पहले हुई थी शिक्षक की शादी, अब नयी नवेली दुल्हन को छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ हो गये फरार

Teacher Love Affair : ठरकी मास्टर साहब ने गजब कर दिया है। तीन महीने शादी की थी, अब अपनी नयी नवेली दुल्हन को छोड़ गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गये हैं। मामला बिहार के मुंगेर का है, जहां बीपीएससी पास शिक्षक दीपक कुमार अपनी प्रेमिका मौसम कुमारी को लेकर रफ्फूचक्कर हो गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रैनिया गांव निवासी बीपीएससी शिक्षक दीपक कुमार अब परिवार वालों के नाम वीडियो जारी कर कहा कि हम जहां भी हैं सुरक्षित हैं और मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मेरे साथ किसी ने जबरदस्ती नहीं की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, उसने पुलिस प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि मेरी वजह से किसी को परेशान न करें। वहीं, पुलिस लड़की के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। लड़की के पिता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मेरी बेटी सोमवार की सुबह हर दिन की तरह कोचिंग पढ़ाने गौरवडीह दीपक कुमार के कोचिंग सेंटर में गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसके बाद वापस नहीं लौटी। हमने जब दीपक के घर पर जाकर पूछताछ की तो किसी ने कुछ नहीं बताया। तब पता चला कि मेरी बेटी को दीपक जबरदस्ती अपने साथ लेकर भाग गया है। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार गौरावडीह में वर्षों से कोचिंग संस्थान चलाता था जिसमें मौसम भी पढ़ने जाया करती थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद मौसम ने भी उसी की कोचिंग में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान दीपक और मौसम में प्रेम प्रसंग हो गया और लगभग पांच वर्षों से दोनों एक दूसरे से मिला जुला करते थे। इस बीच दीपक की बीपीएससी परीक्षा पास करने के बाद असरगंज प्रखंड के अमैया गांव के जवाहरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर नौकरी हो गई।

दीपक की शादी तीन महीने पूर्व ही हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में हुई थी, जिसके बाद अब उसने अपनी प्रेमिका मौसम के साथ भागकर शादी कर ली। वहीं, अब पहली पत्नी ने भी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

लेकिन प्रभारी थाना प्रभारी कमलेश राम ने यह कहते हुए पीड़िता को लौटा दिया कि उसके ऊपर एक एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। अब आपको करना है तो महिला थाना या न्यायालय में जाकर करिए।

Related Articles

close