चाइनीज लड़की से बिहारी लड़के को हो गया प्यार, फिर सीमा पार से इंडियन-चाइनीज की बनी ये जोड़ी, खूब लगे ठुमके

खगड़िया। इन दिनों सरहद पार प्यार का फैशन चल पड़ा है। सीमा और हैदर के बाद एक और सीमा पार प्यार की खूब चर्चा है। ये बात अलग है कि ये प्यार इस बार पाकिस्तान से नहीं, बल्कि चीन से आया है। खगड़िया में राजीव कुमार ने चीन की रहने वाली प्रेमिका लुई डेन के साथ शादी रचायी।

अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सात जन्मों तक एक दूजे के साथ रहने की कसमें खाईं। भारत-चीन की इस जोड़ी की शादी में खूब धमाल हुआ। भारतीय परंपरा के मुताबिक हुई शादी में काफी लोग जुटे थे। दरअसल, खगड़िया शहर के बबुआगंज निवासी राजीव कुमार पिछले दस साल से चीन में रहते हैं। वहां राजीव के परिवार का बिजनेस चलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चीन की जिस यूनिवर्सिटी (लैंग्वेज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडी ऑफ़ चाइना) से से राजीव मास्टर डिग्री की पढ़ाई करते थे, उसी यूनिवर्सिटी से बीजिंग की रहने वाली लुई डेन बैचलर की डिग्री कर रही थीं। इसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ, फिर दोनों ने अपने-अपने परिवार के लोगों को शादी के लिए मनाया।

सहमति के बाद राजीव और लुई ने मंगलवार रात खगड़िया के एक होटल में हिंदू रीति रिवाज से ब्याह रचा लिया। दूल्हे राजीव कुमार ने बताया, जब मैं चीन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था, उसी दौरान लुई डेन से मुलाकात हुई. रफ्ता-रफ्ता हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए. फिर शादी करने का फैसला लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों के परिवार के लोगों को मनाना मुश्किल रहा था, लेकिन बाद में परिजनों ने अपनी सहमति दे दी. लुई डेन साल 2016 और 2019 में टूरिस्ट वीजा पर भी इंडिया आई थीं। वहीं, दुल्हन लुई डेन ने कहा, भारतीय बहू बनकर काफी खुशी महसूस हो रही है। इंडियन फिल्में मुझे अच्छी लगती हैं. ‘दबंग’ और ‘थ्री इडियट’ मेरी पसंदीदा हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close