भाजपा विधायक ने भगवान राम की मूर्ति पर चढ़कर खिंचवाईं तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

रामनवमी के दौरान गुरुवार को भगवान राम का ‘अपमान’ करने को लेकर कर्नाटक के एक भाजपा विधायक की तीखी आलोचना हो रही है। भाजपा विधायक शरणु सालगर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वे भगवान राम की मूर्ति पर चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। शरणु सालगर कर्नाटर के बीदर जिले की बसवकल्याण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भगवान राम की मूर्ति पर उनके पैर रखने की तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोग इसे अपमानजनक बता रहे हैं। शरणु सालगर को मूर्ति पर खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते देखा गया। राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टी ने सत्ताधारी भाजपा से तीखे सवाल पूछे हैं। कांग्रेस ने कई अन्य उदाहरणों का भी हवाला दिया जहां उसने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने देवताओं का अपमान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close