8 जवानों के शव बरामद: सिक्किम में लापता 143 लोगों में 62 लोग जिंदा मिले, 14 जवानों की तलाश अब भी जारी

गंगटोक। उत्तरी सिक्किम के ल्होनक झील में जल प्रलय के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में लापता हुए 62 लोग शनिवार को जीवित मिल गए हैं। इस तरह से अब लापता होने वालों की संख्या घटकर 81 रह गई है। शुरुआत में 143 लोगों के लापता होने की बात सामने आई थी, इनमें सैनिक भी शामिल थे। लापता 22 सैनिकों में से 8 के शव मिल गए हैं। 3 और 4 अक्टूबर की रात के इस हादसे के बाद सिक्किम में अभी तक 30 शव मिले हैं। शनिवार के सिक्किम में चार शव मिले। रक्षा मंत्री ने कहा कि शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए खोजबीन अभियान जारी है.

सिंह ने कहा, “हाल में सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ में आठ सैन्यकर्मियों सहित कई लोगों की मृत्यु हो जाने से बहुत दुखी हूं.” उन्होंने कहा, “लापता 23 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया, जबकि आठ वीर सैनिकों के अवशेष मिले हैं. राष्ट्र की सेवा के लिए अग्रिम क्षेत्रों में तैनात रहने के दौरान दिये गए उनके बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा.” सिंह ने कहा, “शेष 1 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए खोजबीन अभियान जारी है। ”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वाले चार और लोगों के शव शनिवार को बरामद हुए, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई, जबकि पिछले तीन दिन से लापता बताए गए 62 लोग जीवित मिले हैं. एक सरकारी एजेंसी ने यहां यह जानकारी दी. सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने शनिवार शाम को अपने बुलेटिन में कहा कि इस तरह लापता लोगों की संख्या घटकर 81 रह गई है।

तीन अक्टूबर को 23 सैनिक लापता हो गए थे और उनमें से एक को बचा लिया गया था। अब तक, विभिन्न क्षेत्रों से 2,563 लोगों को बचाया गया है और 6,875 लोगों ने राज्य भर में स्थापित 30 राहत शिविरों में शरण ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में बाढ़ से 1,320 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और चार जिलों में 13 पुल बह गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में अचानक आई बाढ़ के बाद फंसे 3,000 से अधिक पर्यटक सुरक्षित हैं। भारतीय वायु सेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा बचाव और राहत अभियान चलाने के कई प्रयास किए लेकिन खराब मौसम के कारण बागडोगरा के साथ-साथ चाटेन से भी उड़ान भरने में असमर्थ रहे। दिन में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगन जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सेना तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा किये जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इससे पहले तमांग ने मृतकों के परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और शिविरों में शरण लेने वाले सभी लोगों के लिए 2,000 रुपये की तत्काल राहत की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में शेष लापता सैनिकों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close