रेलकर्मियों को बोनस : रेलकर्मियों के बोनस पर कैबिनेट की मुहर…. 78 दिनों के बोनस का प्रस्ताव मंजूर, जानिये कितनी मिलेगी राशि

धनबाद। नवरात्र शुरू होने के बाद भी दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा ना होने से मायूस रेल कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस का प्रस्ताव सरकार को सौंप दिया था। अब कैबिनेट की मुहर लग गई और इसके साथ ही बोनस भुगतान की घोषणा होगी। रेल कर्मचारियों को इस बार भी 78 दिनों के आधारित बोनस के तौर पर 17,991 रुपए मिलेंगे। रेलवे ने बोनस भुगतान की कागजी प्रक्रिया सितंबर के मध्य में ही पूरी कर ली थी बोनस के रकम कर्मचारियों के खाते में पहुंच जाएगी। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे में एनएफआईआर के जोनल सचिव प्रेम शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के बोनस से जुड़ी बातचीत की गई है। जल्दी बोनस की भुगतान की बात कही गई है।

एनएफआईआर के महासचिव रघुवैया ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस को लेकर पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि रेलवे में कर्मचारियों के पद बड़े पैमाने पर रिक्त हैं। मौजूदा कर्मचारी ही रिक्त पदों वाला काम भी कर रहे हैं। ऐसे में उन पर काम का बोझ अधिक है। संक्रमण काल के दौरान भी कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर काम किया। काम के प्रति कर्मचारियों का लगाव और उनके समर्पण के मद्देनजर इस वर्ष से सीलिंग बढ़ाकर बढ़े हुए बोनस का भुगतान होना चाहिए। इसके कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा। महासचिव ने कहा कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस का सीलिंग 7 हजार ही है जो छठे वेतनमान पर आधारित है। अब इसे बढ़ाकर 18 हजार किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनबाद मंडल के 22 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को बोनस

बोनस का इंतजार धनबाद मंडल के 22 हजार से अधिक कर्मचारी कर रहे हैं। इन कर्मचारियों के बीच 40 करोड़ का भुगतान बोनस के तौर पर होगा। पिछले वर्ष की लगभग इतनी ही रकम का भुगतान किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close