ब्रेकिंग: एक आतंकवादी के घर को सेना ने बम से उड़ाया, दूसरे के घर को बुलडोजर से ढाहा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बदले की कार्रवाई शुरू

Pahalgam attack News: पहलगाम आतंकी हमले में अब बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। सेना ने दो आतंकियों के घरों को जमींदोज कर दिया है। आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के गोरी इलाके में घर को सुरक्षा वालों ने बम से उड़ा दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी के रूप में पहचाने जाने वाले इस आतंकी पर पहलगाम की घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के साथ ही पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का भी आरोप है। वहीं इस मामले में दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक स्टील टिप वाली गोलियां, एक-47 राइफल और बॉडी कैमरा पहने हुए लश्कर ए तैयबा के चार आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर गोलियां चलाई थी। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद से ही पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं भारत सरकार इस हमले के बाद से एक्शन से मूड में नजर आ रही है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। इधर इस हमले में शामिल आतंकियों के बारे में सुरक्षा बल लगातार जानकारी इकट्ठा कर रही है।

 

खबर यह भी मिल रही है कि 2018 में अटारी बाघा बॉर्डर के जरिए वैध तरीके से आदिल ने पाकिस्तान की यात्रा की थी।बताया जा रहा है कि पाकिस्तान प्रवास के दौरान आदिल ने आतंकी कैंप में ट्रेनिंग ली थी। आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की एक इकाई द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Related Articles

close