Breaking: ईडी ने CM हेमंत सोरेन को भेजा समन, इस मामले में होगी पूछताछ

रांची : प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है. ईडी ने 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक, राजधानी रांची के बरियातू स्थित एक जमीन के प्लाट मामले में सीएम से पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

ईडी इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार की संलिप्तता भी मान रही है, इसमें परिवार के सदस्य के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। केस नंबर 25/23 के आधार पर यह नोटिस भेजा गया है। 14 अगस्त को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया है। इससे पहले ईडी ने अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 18 नवंबर 2022 को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। अब एक बार फिर हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में ईडी की रडार में हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन घोटाले में सीएम का नाम

रांची में हुए जमीन घोटाले की जांच में अब मुख्यमंत्री का नाम भी सामने आ रहा है। इसी मामले में रांची प्रमंडल के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी की रिपोर्ट के आधार पर जांच हो रही है। सेना के कब्जे वाली जमीन के सिलसिले में जांच कर आयुक्त ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close