ब्रेकिंग: स्कूल से दो छात्रा गायब… पेट दर्द की दवा खाने की बात कह स्कूल से ली थी छुट्टी….प्रबंधन और प्रशासन जांच में जुटी

गढ़वा। झारखंड में आठवीं क्लास की दो छात्राओं के स्कूल से गायब होने की घटना के बाद स्कूल प्रबंधन होश उड़ा दिए। मामला और भी उग्र हो गया जब परिजनों ने स्कूल में ताला जड़ दिया मामला प्रकाश में आने के बाद थाना प्रशासन मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

क्या हैं मामला

मामला खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूंडी का है। इस स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्रा शिक्षक से पेट दर्द की दवा लेने की बात कह छुट्टी लेकर विद्यालय से निकली थी, जो दूसरे दिन भी अपने घर नहीं पहुंची। वही विद्यालय में छात्रा कक्ष में नहीं आने से विद्यालय में चर्चा का विषय बन गया। काफी समय बाद अभिभावकों को इसकी सूचना दी गई। लापता दोनो छात्रा की खोज बिन परिजन व ग्रामीण करने लगे। कोई सुराग नही मिलने पर आक्रोशित परिजन व स्थानीय ग्रामीण शनिवार को विद्यालय में तालाबंदी की। जिससे विद्यालय में आए सभी विद्यार्थियों का पठन-पाठन कार्य 2 घंटा के लिए बाधित रहा ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही अभिभावक एवं ग्रामीणों ने दोनो छात्रा की सुरक्षित वापस बुलाने की मांग करने लगे। इसी बीच खरौंधी उप प्रमुख देवदत प्रसाद आर्य एवं विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव, बाबूलाल पासवान पूर्व मुखिया राजेंद्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। खरौंधी थाना को भी सूचना दी गई इधर खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच करने लगे एवं आक्रोशित ग्रामीणों व अभिभावकों को आश्वासन देकर माहौल को शांत कराया एवं विद्यालय को खुलवाया । अभिभावक ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपनी बच्ची के खोजबीन हेतु गुहार भी लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना से अभिभावकों में बच्चो के प्रति असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

लापता छात्रा के अभिभावकों ने कहा की मेरी बेटी विद्यालय पढ़ने गई थी। लेकिन स्कूल से गायब हो गई है। शाम करीब 6 बजे हमलोगो को जानकारी मिली तब से ही हमलोग खोज बिन कर रहे है । लड़की का कोई अता पता नहीं चल रहा है। विद्यालय परिवार पर लापरवाही का आरोप लगाया। इधर अभिभावकों ने अपनी बच्ची को सुरक्षित घर बुलाने की मांग प्रशासन से की है।

विद्यालय के प्रधानध्यापक गोविंद उरांव ने कहा की इस तरह का मामला पहली बार आया है। दोनो छात्रा बारी बारी से पेट दर्द की दवा खाने के नाम पर छूटी लेकर गई थी, लेकिन पुनः विद्यालय नहीं पहुंची और ना हीं घर गई है। विद्यालय परिवार भी दोनों छात्रा की खोजबीन कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है अपने बीआरसी के टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।

छानबीन करती पुलिस

Related Articles

close