iPhone 14 पर बंपर ऑफर: Flipkart पर मिल रही डील, कई हजार रुपये का है डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ऑफर: नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 14 पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. इस स्मार्टफोन को आप बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Flipkart पर ये फोन कई हजार रुपये के डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है. फोन का ओरिजनल प्राइस 79,900 रुपये है, जिसे आप 50 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

ये स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें A15 Bionic चिपसेट दिया गया है. फोन डुअल रियर कैमरा और कई स्टोरेज ऑप्शन में आता है. आइए जानते हैं iPhone 14 पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स की डिटेल्स और इसके दूसरे फीचर्स.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

iPhone 14 पर क्या हैं ऑफर्स ?

वैसे तो Apple ने इस स्मार्टफोन को 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. मगर डिस्काउंट के बाद ये फोन 71,999 रुपये में मिल रहा है. ये कीमत फोन के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. स्मार्टफोन पर 4000 रुपये का बैंक ऑफर भी है. ये ऑफर HDFC Bank कार्ड पर मिल रहा है.

इस तरह से फोन का दाम 67,999 रुपये हो जाता है. अगर आप iPhone को एक्सचेंज करते हैं, तो इसे और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. आईफोन एक्सचेंज पर 22,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. ध्यान रहे कि किसी डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है. इस तरह से फोन को 50 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

iPhone 14 का स्पेसिफिकेशन्स

  • Apple iPhone 146.1-inch T Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • ये 1200 nits की पीक ब्राइटनेस और फेस आईडी सेंसर के साथ आता है।
  • स्मार्टफोन A15 Bionic चिपसेट पर काम करता है. हैंडसेट 128GB, 256GB और 512GB के स्टोरेज ऑप्शन में आता है।
  • iPhone में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 12MP का है।
  • वहीं दूसरा लेंस भी कंपनी ने 12MP का दिया है. फ्रंट में भी आपको 12MP का लेंस मिलता है।
  • स्मार्टफोन वायर और वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करता है।
  • इसमें 5G, Wi-Fi, डुअल सिम, ब्लूटूथ, जीपीएस और दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं।

Related Articles

close