शिक्षा विभाग में बंपर बहाली: विषयवार इन पदों पर आज से भर सकते है आवेदन, पढ़िए पूरी डिटेल….

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा लैब असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज से 28 सितंबर 2022 तक चलेगी।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए लैब असिस्टेंट (Lab Assitant) के 690 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विषयवार इतने हैं पद

फिजिक्स के 230 पद, केमिस्ट्री के 230 व बायो लॉजी के 230 पदों पर नियुक्ति की जायेगी।

शैक्षणिक योग्यता

अधिसूचना के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान में से किन्हीं दो विषयों में 50 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएशन होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 35 साल के मध्य होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा सरकारी दिशा-निर्देश अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी 100 रुपए, एससी-एसटी के लिए 50 रुपए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चयन प्रक्रिया

  • दस्तावेज सत्यापन, योग्यता / लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा।
  • साक्षात्कार / कौशल परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के समय निम्न अभिलेखों की मूल प्रति के साथ अभ्यर्थी को उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • 12 वीं परीक्षा की अंकसूची
  • स्नातक डिर्गी
  • आधार कार्ड
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति / जाति सत्यापन प्रमाण पत्र
  • राज्य स्तर का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • उक्त अभिलेखों का एक स्वप्रमाणित सेट अभ्यर्थियों को उपस्थिति के समय प्रस्तुत करना होगा तथा किसी भी समय या किसी भी प्रकार से दस्तावेजों के असत्य पाए जाने पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति अमान्य की जा सकेगी।
  • आवेदन प्रकिया
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए Application Forms(Apply) सेक्शन में जाएं.
  • उम्मीदवार यहां Online Application for Jharkhand Lab Assistant Competitive Examination-2022 Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदक अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवार आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

आवेदन तिथि

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: आज से यानी 29 अगस्त 2022

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख: 28 सितंबर 2022

नोट

  • भर्ती से जुड़े कोई सवाल है तो आप कमेंट करके भी पूछ सकते है।
  • इस vacancy को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें औऱ जॉब दिलाने में उनकी मदद करें।

Related Articles

close