कैबिनेट ब्रेकिंग : हेमंत कैबिनेट की बैठक कल… मीटिंग के लिए रायपुर से रांची लौटे 5 मंत्री… मंत्री आलमगीर आलम बोले… कैबिनेट के…

रायपुर: झारखंड कैबिनेट की कल बड़ी बैठक होने वाली है। दावा है कि इस बैठक में अहम फैसले हो सकते हैं। राजनीतिक कश्मकश के बीच हो रही इस कैबिनेट में कर्मचारी हित में कुछ बड़े फैसले की उम्मीद की जा रही है। इधर कैबिनेट में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से पांच मंत्री रांची के लिए रवाना हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि वो सभी कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के बाद वो सभी फिर रायपुर लौट सकते हैं।

बैठक के बाद मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने भी रायपुर आयेंगे। रांची जाने वाले मंत्रियों में आलमगीर आलम, रासेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं। आलमगीर आलम, रामेश्वल उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख कल विधायकों के साथ रायपुर आये थे, जबकि प्रदीप यादव के साथ सत्यानंद भोक्ता रांची से आज शाम ही रायपुर आये थे।
रायपुर एयरपोर्ट से ही सत्यानंद भोक्ता चारों मंत्रियों के साथ वापस रांची लौट गये। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल कैबिनेट की बैठक है उसमें शामिल होने जा रहे है, बैठक के बाद फिर से रायपुर आएंगे। कैबिनेट के बाद हेमंत सोरेन भी रायपुर आएंगे, भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त करती है, कई राज्यों में ऐसा हुआ, इसलिए हम यहां आए है, सब एकजुट है कोई खतरा नहीं है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close