कैबिनेट ब्रेकिंग : इन कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता का लाभ… ट्रेंड युवाओं को सरकार देगी रोजगार मिलने तक 1000-1500 तक भत्ता.. …फ्री कोचिंग करायेगी सरकार

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गयी है। करीब दो घंटे चली बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगायी गयी है। बैठक में 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने जानकारी दी. मंत्रिपरिषद की बैठक में झारखंड मंत्रालय में हुई इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है।
मुख्यमंत्री सारथी योजना को अनुमोदित किया गया। स्किल मिशन की तरफ से इस योजना का संचालन किया जायेगा। ब्लाक स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। खाली पड़े सरकारी बिल्डिंग में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा।
राज्य सरकार के छठा वेतनमान में अपुनरिक्षित कर्मियों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति
कांके रोड के कृषि निदेशालय के उत्तरी छोड़ में बनेगा पलास मार्ट, 4 करोड़ की राशि से पलास मार्ट बनाने की स्वीकृति दी गई.
राजकीय पॉलटेकनिक आदित्यपुर के भवन के लिए 27 करोड़ 63 लाख की स्वीकृति
सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालय मधुपुर सहित अन्य डिग्री कॉलेजों में पद सृजन की स्वीकृति
• झारखंड उच्च न्यायालय में 87 राजपत्रित अराजपत्रित पदों की स्वीकृति

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close