Cash Withdrawal: अब घर बैठे बिना ATM के भी निकाल सकेंगे पैसा, SBI लाई है खास सर्विस… जानें पूरा प्रोसेस

SBI Doorstep Banking Service: अगर आपको पैसे निकालने की आवश्यकता पड़ रही है लेकिन आपके पास एटीएम नहीं है और आपका UPI भी काम नहीं कर रहा है, तू परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर बैठे आपको पैसा मिल सकता है। इस बैंकिंग सुविधा के तहत कोई भी लाभ उठा सकते हैं, हालांकि इसके लिए कुछ प्रोसेस है जो आपको पूरा करना होगा।

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक एसबीआई की डोर स्टेप सर्विस की मदद से आप आसानी से घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक और ATM जाने की आवश्यकता नहीं है। यह सर्विस खासतौर पर सीनियर सिटीजन और दिव्यांग लोगों के लिए ज्यादा मददगार है। इस सुविधा का उपयोग करने पर ग्राहकों से कुछ चार्ज वसूले जाते हैं, जो अकाउंट के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन सुविधाओं का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन लोगों के 1 महीने में तीन ट्रांजैक्शन फ्री

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कस्टमर को डोर स्टेप सर्विस इस्तेमाल करने की सुविधा देती है। बैंक 1 महीने में तीन ट्रांजैक्शन दिव्यांग व्यक्तियों के लिए फ्री किया है। हालांकि वह 1 महीने में तीन से ज्यादा बात इस सुविधा का उपयोग करते हैं तो उन्हें 75 रुपए और जीएसटी फाइनेंसियल और नॉन फाइनेंसियल सर्विस के लिए देना होगा।

SBI डोर स्टेप सर्विस रजिस्ट्रेशन

पैसे निकालने के लिए और इस सुविधा का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई डोरस्टेप सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। सबसे पहले आपको Doorstep Banking app को डाउनलोड करना होगा। अब मोबाइल नंबर दर्ज करें और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को इंटर करें। इसके बाद ग्राहक अपना नाम, ईमेल, पासवर्ड (PIN) और टर्म-कंडीशन को स्वीकार करें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद DSB ऐप की ओर से SMS भेजा जाएगा। अब ग्राहक ऐप में पिन और अन्य जानकारी के साथ लॉग इन कर सकते हैं।यहां आप अपना एड्रेस भी दर्ज कर दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SBI डोरस्टेप बैंकिंग से कैसे निकाले पैसे

DSB ऐप में लॉग इन करने के बाद पैसे निकालने के लिए रिक्वेस्ट करें और SBI सेलेक्ट करना होगा।
अब कस्टमर अकाउंट नंबर का लास्ट छह डिजिट दर्ज करें और सबमिट करें।
वैलिडेशन के बाद OTP कस्टमर्स के मोबाइल पर भेजा जाएगा।
इसके बाद DSB मोबाइल ऐप में ओटीपी दर्ज करें और सबमिट कर दें। कंफर्मेंशन के बाद आपकी डिटेल खुल जाएगी।
अब कंस्टमर अकाउंट से पैसे निकालने की सर्विस सेलेक्ट करें और ट्रांजैक्शन अमाउंट दर्ज करें और ट्रांजैक्शन मोड दर्ज करें।
इसके बाद ग्राहक के अकाउंट से चार्ज कट जाएगा। फिर रिक्वेस्ट नंबर दर्ज करें।
कस्टमर को SMS के माध्यम से नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा।
एजेंट ग्राहक के घर पहुंचकर वेरिफाई करने के बाद पैसा दे देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close