CBSE Admit Card हुआ जारी, अभ्यर्थी को इस तरह नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र, जानिये क्या करना होगा

CBSE Admit Card 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर है। 10वीं और 12वी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड्स को अब केवल परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से संबंधित स्कूलों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा, क्योंकि वे इसे सीधे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 18 मार्च 2025 को समाप्त होगी. वहीं, कक्षा 12 की परीक्षा भी 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होगी, जिससे छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वर्ष, भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल मिलाकर लगभग 44 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इन विद्यार्थियों में भारतीय स्कूलों के साथ-साथ विदेशों में स्थित सीबीएसई से संबद्ध 8,000 से अधिक स्कूलों के छात्र भी शामिल हैं।

स्कूल कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?

  • सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “परीक्षा संगम पोर्टल” का लिंक क्लिक करें.
  • इसके बाद, “जारी रखें” बटन पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर “स्कूल (गंगा)” विकल्प को चुनें.
  • फिर “प्री-एग्जाम एक्टिविटीज” टैब पर जाएं, जहां परीक्षा से जुड़ी जानकारी मिलेगी.
  • यहां, “एडमिट कार्ड, सेंटर मटेरियल फॉर मेन एग्जाम 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब, स्कूल के लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे स्कूल कोड और पासवर्ड) डालें और अपने छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close