खुद को IPS अधिकारी बता बैंककर्मी से 35 लाख रुपये की ठगी, मनचाही पोस्टिंग का दिलाया था भरोसा, 2 गिरफ्तार

खुद को आईपीएस का अधिकारी बताते हुए एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मी और उसके मित्र को मनपसंद जगह पर नियुक्ति दिलाने का वादा कर उनसे 35 लाख रुपये की रकम ऐंठने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने रविवार को आरोपियों को चेंबूर उपनगर और नवी मुंबई में वाशी से गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया था और दावा किया था कि केंद्र सरकार के विभागों में उनकी पहुंच है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बैंक में मनपसंद जगह नियुक्ति दिलाने के नाम पर शिकायतकर्ता और उसके मित्र से 35 लाख रुपये लिए.

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उन्हें एक नकली नियुक्ति पत्र भी दिया था और दावा किया था कि यह नियुक्ति पत्र केंद्रीय वित्त मंत्री ने जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो दोनों ने उन्हें धमकी दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close