छत्तीसगढ़ : प्रदेश के इन इलाको में भारी बारिश की सम्भावना, मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सावन का महीना लगते ही लगातार बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए येलो और ऑरेज अलर्ट जारी किया है। वहीं कल शुक्रवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि, अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1399.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 235.0 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार जताये गए हैं। साथ ही मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में लगभग हर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल सरगुजा और बिलासपुर संभाग में तेज भारी बारिश की संभावना है। बीते 15 दिनों के बारिश का रिकॉर्ड प्रदेश में अच्छा रहा है, साथ ही भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में जीवन अस्त व्यस्त हैं। वहीं आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने और भी बारिश की संभावनाएं जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, एक जून 2024 से अब तक राज्य में 581.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 01 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1399.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 235.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानें, किस जिले में कितनी हुई बारिश

एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 359.7 मिमी, बलरामपुर में 544.1 मिमी, जशपुर में 389.7 मिमी, कोरिया में 402.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 388.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. इसी प्रकार, रायपुर जिले में 501.3 मिमी, बलौदाबाजार में 648.8 मिमी, गरियाबंद में 614.7 मिमी, महासमुंद में 452.8 मिमी, धमतरी में 633.6 मिमी, बिलासपुर में 560.3 मिमी, मुंगेली में 588.3 मिमी, रायगढ़ में 474.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 267.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 522.2 मिमी, सक्ती 437.9 कोरबा में 694.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 498.3 मिमी, दुर्ग में 364.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 468.9 मिमी, राजनांदगांव में 669.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 795.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 435.8 मिमी, बालोद में 751.8 मिमी, बेमेतरा में 358.8 मिमी, बस्तर में 678.4 मिमी, कोण्डागांव में 674.8 मिमी, कांकेर में 868.6 मिमी, नारायणपुर में 763.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 795.8 मिमी और सुकमा जिले में 943.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close