बाहा पर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने की पूजा-अर्चना…झारखंडवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

Chief Minister Hemant Soren and Kalpana Soren performed puja on Baha festival... sought blessings for the people of Jharkhand

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को बाहा पर्व के मौके पर जमशेदपुर के कदमा स्थित सरना स्थल पहुंचे. यहां दोनों ने विधि – विधान से पूजा अर्चना की और झारखंडवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वहीं पूजा की तस्वीरों को सीएम हेमंत सोरेन व पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा प्रकृति के महापर्व बाहा पर्व के अवसर पर जमशेदपुर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की. साथ ही गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

वहीं कल्पना सोरेन ने एक्स पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा आज जमशेदपुर के कदमा स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में हेमन्त जी के साथ बाहा पर्व के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद माँगा. प्रकृति से प्रेम, संस्कृति का सम्मान, यही हमारी पहचान! जय जोहार! जय झारखण्ड!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close