मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” अभियान के तहत 5 जिले में लगे शिविरों में पहुंचे लाभुकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया सीधा संवाद

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभाकक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” अभियान के तहत 5 जिले-गुमला, गोड्डा, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा तथा बोकारो में लगे शिविरों में पहुंचे लाभुकों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने शिविर में पहुंचे लोगों से कहा कि हमारी सरकार सभी के अपेक्षाओं को पूरा करने का काम कर रही है। आप की योजना लेकर आपकी सरकार आपके द्वार तक पहुंच रही है। पदाधिकारी गांव-गांव, घर-घर तक योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लेकर जा रहे हैं। आप सभी आम जनों से अनुरोध है कि शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राज्य सरकार की भावी योजनाओं से जुड़े।

इन लाभुकों ने मुख्यमंत्री से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने गुमला जिले के लाभुक राम खड़िया से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने श्री राम खड़िया से पूछा कि आज के शिविर में उनके साथ कितने लाभुक पहुंचे हैं? इस पर राम खड़िया ने कहा कि शिविर में बहुत सारे लोग पहुंचे हैं गिनकर बता पाना कठिन कार्य है। मुख्यमंत्री ने श्रीराम खड़िया को ‘जोहार’ कहकर संबोधित किया। श्रीराम खड़िया काफी खुश दिखायी दिए, क्योंकि उन्हें राज्य सरकार की ओर से आज मनरेगा के तहत शुकर सेड का लाभ मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आज बहुत ही खुशी हो रही है कि राज्य सरकार की भावी योजना से जुड़ने के साथ-साथ मुख्यमंत्री जी से संवाद हो पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुमला जिले से ही एक अन्य लाभुक स्वाति कुमारी एवं उनकी मां श्रीमती करुणा देवी ने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया। लाभुक स्वाति कुमारी को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने स्वाति कुमारी से कहा कि अब आपकी पढ़ाई की चिंता सरकार करेगी। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति की राशि में 3 गुना वृद्धि किया है। मुख्यमंत्री ने स्वाति कुमारी से कहा कि आपके पिताजी अगर दूसरे प्रदेश में काम करने गए हैं तो उन्हें आप घर वापस बुला लीजिए उनके लिए भी सरकार रोजगार संबंधी कई योजनाएं बनाई है। इन योजनाओं से आपके पिताजी को जोड़ा जाएगा। श्रीमती करुणा देवी ने भी मुख्यमंत्री से संवाद कर अपनी बातें रखी।

बोकारो जिले के लाभुक श्रीमती यशोदा देवी ने भी मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को जोहार कहते हुए कहा कि उन्हें फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जोड़ा गया है। वहीं एक अन्य लाभुक सुप्रिया कुमारी ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए कहा कि मुझे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। आगे चलकर मैं कुछ अच्छा करते हुए अपने माता- पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करना चाहती हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गढ़वा जिले से जुड़ी लाभुक श्रीमती देवंती देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्हें फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 10 हजार रुपए का लाभ मिला है। वे पशुपालन व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। गढ़वा जिले से ही एक अन्य लाभुक कविता कुमारी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे मुर्गी पालन के क्षेत्र में प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपए की आय हो सके इस निमित्त मैंने कार्य योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप अपने साथियों को भी मुर्गी पालन व्यवसाय में जोड़ने का प्रयास करें, उन्हें जागरूक करें। गढ़वा जिले की लाभुक रीमा कुमारी ने भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। इस योजना से जुड़ कर वे काफी खुश हैं।

सरायकेला-खरसावां जिले में लगे शिविर में मंत्री चंपाई सोरेन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने उनसे संवाद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार सभी मंत्री, सभी सांसद, सभी विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शिविरों में जाएं और गांव-गांव घर-घर तक योजनाओं का लाभ लोगों को पहुंचाना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरायकेला-खरसावां जिले की लाभुक सोनाली बास्के ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ से जोड़ा गया है। उनके पिताजी एक किसान हैं। खेती-बाड़ी करके ही उनके परिवार का जीवन यापन होता है। योजना से जुड़ कर सोनाली काफी खुश दिखीं। गोड्डा जिला की लाभुक हेमंती मुर्मू एवं ज्योति कुमारी ने भी मुख्यमंत्री से सीधा संवाद किया तथा मुख्यमंत्री को योजनाओं का लाभ देने हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गुमला, गोड्डा, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा तथा बोकारो जिला के उपायुक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

close