मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बस हादसे में मृत 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 17 सितंबर 2022 को हुए बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन -तीन लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।

यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब गिरिडीह जिले से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस हजारीबाग जिले के टाटीझरिया स्थित सिवाने नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हें मिली सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने दिवंगत रणवीर कौर सलूजा के आश्रित पति हरवंश सिंह, दिवंगत हरमीत सिंह के आश्रित पिता जीवन सिंह, दिवंगत भूपेंद्र सिंह सेवक की आश्रित पत्नी सुजेन्द्र कौर, दिवंगत अमृतपाल सिंह की आश्रित माता राजेंद्र कौर, दिवंगत जगजीत सिंह के आश्रित पुत्र इंद्रजीत सिंह, दिवंगत कमलजीत कौर के आश्रित पति अजींद्र सिंह और दिवंगत रविंद्र कौर के आश्रित पति अजीत सिंह को सहायता राशि प्रदान की।

इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close