CM हेमंत सोरेन एक्शन में! पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के खिलाफ पीई दर्ज करने की दी स्वीकृति

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर अमल करते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन में है. इसी सिलसिले में उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध आयकर विभाग द्वारा आय से अधिक धनार्जन करने से संबंधित जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीई दर्ज करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

यह है मामला

आयकर विभाग के द्वारा अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ अंचल, हजारीबाग के आवास पर 22 नवंबर 2022 को की गई तलाशी के दौरान कुल 406.28 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति मिली थी। इसमे 17.13 लाख रुपए नकद, 170.15 लाख रुपए का गहना एवं बहुमूल्य धातु, 64 लाख रुपए बैंक खातों में जमा राशि और 155 लाख रुपए परिवार के नाम पर अचल संपत्ति के रूप में मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था. इस सिलसिले में प्रधान आयकर निदेशक (अन्वेषण) कार्यालय, पटना द्वारा तलाशी और जब्ती से संबंधित प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close