कल धनबाद में CM हेमंत सोरेन….पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में होंगे अतिथि…जिला प्रशासन ने लिया जायजा

धनबाद । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार 9 जनवरी को गोविंदपुर स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस – 3 (जैप – 03) गोविंदपुर में आयोजित पारण परेड समारोह (पासिंग आउट परेड) में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, ग्रामीण एसपी श्रीमती रेष्मा रमेशन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय – 1 श्री अमर कुमार पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, कुमार बंधु कच्छप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने गोविंदपुर स्थित जैप – 3 परिसर में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।
ये खबर भी पढ़ें…

पासिंग आउट परेड समारोह में माननीय मुख्यमंत्री का आगमन सुबह 11:00 बजे से निर्धारित है।
ये खबर भी पढ़ें…











