झारखंड : सहारा ग्रुप को CM हेमंत की चेतावनी, कहा 15 दिन में पैसे वापस नहीं हुए तो..!

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सहारा इंडिया ग्रुप को चेतवानी देते हुए 15 दिनों के अंदर राज्य के सहरा समूह के निवेशकों का पैसा वापस करने को कहा है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि अब तक क्लेम की गई राशि 400 करोड़ रुपए 15 दिन में वापस करने को कहा है साथ ही कहा कि अगर पैसा नहीं लौटाया जाता है तो राज्य सरकार समूह के निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू करेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DGP  ने सहारा इंडिया को दिया लीगल अल्टीमेटम

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सहारा इंडिया के लीगल टीम को यह अल्टीमेटम दिया है. विश्व भारती जनसेवा संस्थान के साथ रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक व सहारा इंडिया के लीगल टीम की बैठक हुई.

इस दौरान लीगल टीम ने मांग की कि झारखंड में उनके जितने भी ऑफिस सील किए गए हैं उसे खोला जाए. इस पर पुलिस महानिदेशक ने उनकी मांग को अस्वीकृत कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसा नहीं लौटाने पर होगी गिरफ्तारी

डीजीपी ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के रोक के आदेश के बावजूद पूरे झारखंड के अलग-अलग जिलों में सहारा इंडिया की शाखाएं संचालित थे, जहां से निवेशकों से री-सबमिशन के नाम पर पैसा लिया जा रहा है.

इसका पूरा प्रमाण पुलिस विभाग के पास है, इसलिए रांची स्थित जोनल कार्यालय (केवल पत्राचार के लिए) को छोड़कर कोई कार्यालय नहीं खुलने दिया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर कोई कार्यालय फिर से खुलता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर झारखंड के सभी जमाकर्ताओं का पैसा जल्द वापस नहीं किया गया तो सभी निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस पर लीगल टीम ने 15 दिनों का समय मांगा ताकि कुछ सकारात्मक पहल की जा सके. इस बैठक में विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा,राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अशोक कुमार राम, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close